झुल्ली गांव में कारीगर पहचान कार्ड पंजीकरण शिविर एवं नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। शिविर में रग्स एंड दरी क्राफ्ट के 22 आवेदन प्राप्त किए गए तथा ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई।